पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • तलाकशुदा डांसर ने आशिक का किया था कत्ल, उम्रकैद

तलाकशुदा डांसर ने आशिक का किया था कत्ल, उम्रकैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के दुगरी इलाके में करीब डेढ़ साल पहले नशे के लिए पैसा मांगने वाले आशिक का कत्ल करने वाली तलाकशुदा डांसर को अदालत ने दोषी करार दिया है। जिला एडिशनल सेशन जज कुलदीप कुमार करीर की अदालत ने लेबर कॉलोनी की रहने वाली दोषी डिंपल उर्फ डिंपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी किया। इस मामले धांधरा रोड निवासी राजिंदर सिंह की शिकायत पर थाना दुगरी पुलिस ने दिसंबर, 2016 में हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके मुताबिक राजिंदर सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़ा अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी लेबर जॉब करता था। हैप्पी 19 दिसंबर को काम पर गया और वापस नहीं लौटा। देर रात राजिंदर छोटे बेटे मनदीप सिंह को साथ लेकर उसको खोजने निकला। उनको पता चला कि हैप्पी लेबर कॉलोनी में डांसर डिंपल के घर में मौजूद है। जब राजिंदर छोटे बेटे के साथ डिंपल के घर पहुंचे तो छत से चीख-चिल्लाने की आवाज सुनी। जब पिता-पुत्र छत पर पहुंचे तो देखा कि डिंपल के हाथ में कांच की टूटी हुई बोतल थी। वह उसके बड़े बेटे हैप्पी के सिर पर जोर-जोर से वार कर रही थी। हैप्पी ने तड़प-तड़पकर वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद डिंपल वहां से फरार हो गई। राजिंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने डिंपल को गिरफ्तार कर लिया।

डिंपल ने तंग आकर किया था कत्ल : जांच में सामने आया कि डांसर डिंपल का पति से तलाक हो चुका था। फिर हैप्पी से उसके प्रेम संबंध बन गए। हैप्पी नशे का आदी था और नशा खरीदने के लिए डिंपल से पैसों की मांग करता था। घटना वाले दिन डिंपल ने जब पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच बहस शुरु हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर डिंपल ने टूटी हुई कांच की बोतल हैप्पी के सिर में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...