पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कैंपेन के दौरान टीचर्स से सही व्यवहार करें मेडिकल टीमें

कैंपेन के दौरान टीचर्स से सही व्यवहार करें मेडिकल टीमें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को सांझा अध्यापक मोर्चा का डेलीगेशन मीजल रुबेला कैंपेन को लेकर आ रही मुश्किलों के बारे में एडीसी शेना अग्रवाल से मिला।

िसटी रिपोर्टर| लुधियाना

सांझा अध्यापक मोर्चा के डेलीगेशन ने मीजल रुबेला टीकाकरण के बारे में अलग-अलग स्कूलों में आ रही मुश्किलों को लेकर एडीसी शेना अग्रवाल के साथ मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिले के गवर्नमेंट स्कूलों में मीजल रुबेला वैक्सीनेशन कैंपेन के तहत कुछ मेडिकल टीमों की ओर से टीचर्स के साथ अपने व्यवहार को सही करने की मांग की। अध्यापकों ने कहा कि इन टीमों को सौ फीसदी लक्ष्य को पाने के लिए कहा गया है। एेसे में ये टीमें अध्यापकों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही।

अध्यापक हरदीप सिंह, रणजोध सिंह, दलजीत समराला, गुरप्रीत, मंगा सिंह ने कहा कि कुछ मेडिकल टीमों की ओर से पेरेंट्स और बच्चों को तर्क समेत अपने भरोसे में लेने के बजाए टीचर्स पर पर्चे दर्ज करने और उच्च अधिकारियों को नकारात्मक रिपोर्ट भेजने की धमकियां देकर कर दबाव बनाया जा रहा है। अध्यापकों गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर में मेडिकल टीम की ओर से अध्यापकों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की और जिला प्रशासन से संबंधित टीम के मेंबर्स को अपना व्यवहार सुधारने की मांग की। अध्यापकों ने कहा कि जांच टीम की ओर से स्कूल में जांच के दौरान ये पाया गया है कि स्कूल में 86 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इस मौके पर हरदेव सिंह, जोगिंदर सिंहर, रविंदर, गुरप्रीत सिंह, चरन सिंह, गुरप्रीत, जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...