लुधियाना| ओल्ड जीटी रोड पर बुड्ढा दरिया के ऊपर बने पुल को बंद करने का काम निगम ही करे। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस ने डीसी को लेटर लिखा है। वहां से गाड़ियां न गुजरें, इसके लिए दीवार बनाने का काम निगम को ही करना होगा। एडीसीपी ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस वहां से रूट डायवर्ट कर देगी, लेकिन पुल बंद कराने के लिए डीसी को लेटर लिख दिया गया है।
बता दें कि यह पुल सौ साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। निगम ने इस बारे में डीसी को लेटर लिख पुल बंद करने और ट्रैफिक पुलिस के जरिए दूसरा रूट बनाने की मांग की थी। डीसी ने यह लेटर आगे एडीसीपी ट्रैफिक को भेज दिया। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने अपना जवाब भेज दिया है। वहीं, गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज और पीडब्ल्यूडी की तरफ से अनसेफ घोषित किए जा चुके इस पुल को बंद करने में हो रही देरी किसी भी वक्त बड़े हादसे की वजह बन सकती है।