लुधियाना| थाना सलेम टाबरी पुलिस ने राहगीरों को डरा-धमकाकर उनसे मोबाइल और रुपए लूटने वाले तीन आरोपियों को चोरी के सात मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिंदरपाल अपनी पुलिस टीम के साथ वीरवार को इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि रात को राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपी इस इलाके में घूम रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने बुड्ढा नाला चर्च के पास नाकाबंदी की। इतने में तीनों आरोपी पीरूबंदा मोहल्ला की ओर से आ रहे थे, जो पुलिस को देख पीछे भागने लगे। पुलिस ने चारों को काबू कर तलाशी ली। उनसे सात मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों में चंद्र नगर भोरा का नवनीत अनंदा और सुभाष नगर का विवेक कुमार शामिल हैं।