भाजपा टैगोर मंडल की नई कार्यकारिणी को सम्मानित भी किया गया।
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
भारतीय जनता पार्टी टैगोर नगर मंडल की मीटिंग रिशी नगर में हुई। इसकी अगुवाई मंडल के अध्यक्ष लक्की चोपड़ा ने की। इसमें टैगोर मंडल के नवनियुक्त ओहदेदारों को सम्मानित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें विशेष रूप से भाजपा जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा, उप-प्रधान सतपाल सग्गर, महामंत्री रजनीश धीमान, हलका इंचार्ज कमल चेटली, कौंसलर पति दविंदर घुम्मन खास तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर टैगोर मंडल की टीम में निर्मल नैय्यर को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, सुनील वशिष्ट और कुलदीप शर्मा को महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। किरण वर्मा, संजीव वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, कृष्ण सहगल, नीलम राय को उपाध्यक्ष और सुखपाल सिंह, राजेश राजपूत, दीपक नरूला, संदीप प्रकाश, विक्रम कुमार को मंत्री नियुक्त किया गया। विनय गांधी को कैशियर और कृष्ण शर्मा को युवा मोर्चा अध्यक्ष, बलविंदर सैनी को बीसी मोर्चा अध्यक्ष और मदन लाल को एससी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।