पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएयू की सिफारिशों को अपनाएं युवा : डॉ. माहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और एग्रीकल्चरल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जॉइंट तौर पर 10 दिवसीय ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन किया गया। एक्सटेंशन एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. जेएस माहल के संरक्षण में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से 27 युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। एक्सटेंशन एजुकेशन के प्रो. और कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. टीएस रियाड़ ने युवाओं को पीएयू की ओर से दी जाने वाली सिफारिशों को अपनाने और अन्य किसानों को भी इसके बारे में बताने के लिए प्रेरित किया। कोर्स में ट्रेनियों को हॉर्टिकल्चर क्रॉप्स, क्वालिटी बीज प्रोडक्शन और ऑर्गेनिक फार्मिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। नॉर्थ एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर कमल सोढी और अन्य स्टाफ मेंबर्स भी इस मौके पर मौजूद रहे। एक्सटेंशन एजुकेशन की प्रो. डॉ. रुपिंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...