पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाली करें जमीन नहीं तो देना होगा किराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग की जमीन पर जितने भी लोगों ने इललीगल तरीके से कब्जा कर रखा है, उन्हें साफ चेतावनी है कि वह 30 जून तक खुद जमीन को खाली कर दें। ऐसा नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई तो होगी। साथ ही उन्हें जितने समय से कब्जा किया है, उन सालों का किराया भी देना पड़ेगा। ये जानकारी डिवीजन फॉरेस्ट अफसर चरणजीत सिंह ने दी। डीएफओ के अनुसार दो दिन पहले हादीवाल में वन विभाग की 79 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त किया गया है।

डीएफओ चरनजीत सिंह ने बताया की उन्होंने मत्तेवाड़ा रेंज अफसर प्रितपाल सिंह और स्टाफ की सहायता से पिछले महीने भी हैदर नगर जंगलात क्षेत्र की 108 एकड़ जमीन को नाजायज कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। छह महीने में 147 एकड़ गांव कोट उमरा, 80 एकड़ गांव गोरसिया खान मुहम्मद, 108 एकड़ हैदर नगर, 79 एकड़ हादीवाल और दो एकड़ गांव सलेमपुर में से इललीगल कब्जे हटाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...