पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • युवक को चाकू दिखा लूटने का प्रयास, लोगों को देख भागे

युवक को चाकू दिखा लूटने का प्रयास, लोगों को देख भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सलेम टाबरी में पड़ते अमन नगर के रहने वाला इंद्रजीत सिंह किसी काम से वीरवार रात को घर जा रहा था। पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट के पास दोआबा मोटर वाली गली में दो एक्टिवा सवार लुटेरों ने घेरकर उसको तेजधार चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की। डर के मारे युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो लोगों को इकट्ठा हो गए। यह देखकर लुटेरे वहां से फरार हो गए और इंद्रजीत ने इस की शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने इंद्रजीत की शिकायत पर नामालूम लुटेरों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...