पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं देना चाहती कांग्रेस’

‘आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं देना चाहती कांग्रेस’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| आम पब्लिक को केशलैस मेडिकल सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। देश भर में 28 राज्यों ने इस सुविधा को आम पब्लिक को देने के लिए साइन कर दिए है, लेकिन पंजाब सरकार इस योजना को लागू करने में अड़ंगा लगा रही है। इसलिए अभी तक उन्होंने इस योजना पर साइन नहीं किए है। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार आम पब्लिक को बेहतर मेडिकल सुविधा नहीं देना चाहती। यह विचार भाजपा जिला महामंत्री रजनीश धीमान ने व्यक्त किए।

इस योजना में केंद्र सरकार ने 60 फीसदी पैसा देना है, पंजाब कि कांग्रेस सरकार ने 40 फीसदी हिंसा देने से बचने के लिए इस बीमा योजना पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। जबकि यह योजना आम जनता के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बीमा योजना के तहत व्यक्ति 5 लाख रुपए तक सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा सकता है।

खबरें और भी हैं...