पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्रदर्शनकारियों को घेर बरसाए डंडे, खाना खा रहे युवक भी नहीं बख्शे

प्रदर्शनकारियों को घेर बरसाए डंडे, खाना खा रहे युवक भी नहीं बख्शे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों की टांगों पर मारी लाठियां

फ्लैट खाली कराने गई टीम पर हमले के मामले में हत्या प्रयास का मामला दर्ज

लुधियाना| फ्लैट खाली करवाने के लिए गई निगम टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना डाबा पुलिस ने जोन सी में तैनात कार्यकारी इंजीनियर कर्मजीत सिंह की शिकायत पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह निगम टीम के साथ ग्यासपुरा में बने बीएसडब्ल्यूपी स्कीम के तहत फ्लैट खाली करवाने गए थे। आरोपियों ने फ्लैट खाली करवाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे। इसमें से करीब 20 फ्लैट खाली करवा लिए थे। जैसे ही उनकी टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों के पास दातर, तलवारें, बेसबॉल और रॉडें थीं। उन्होंने टीम को देखते हुए जान से मारने की धमकियां देकर वापस जाने के लिए कहना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ कुलविंदर सिंह की प्राइवेट कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम के साथ एसडीओ कुलविंदर सिंह, एसडीओ सुरिंदर सिंह, एसडीओ मोहन लाल, जेई भूपिंदर सिंह, एटीपी कुलजीत सिंह मांगट, सुपरिंटेंडेंट संजीव उप्पल और सब-इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह भी मौजूद थे।

मैं कुलचे खा रेहा सी

बचने को सड़क पर लेटा

लुधियाना। ग्यासपुरा में सरकारी फ्लैट खाली कराने गई निगम टीम का विरोध करने को लेकर करंट लगने से जख्मी हुए युवक के इलाज में प्रशासन की ओर से मदद न देनेे पर गुस्साए लोग सुबह पहले अपने इलाके में इकट्ठा हुए। वहां से वह प्रदर्शन करने के लिए थाना डाबा के बाहर पहुंचे। उनकी वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग शेरपुर चौक में धरना और जाम लगाने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का पता चलते ही शेरपुर चौक में एडीसीपी संदीप शर्मा, एसीपी रमनदीप, इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह सैनी, इंस्पेक्टर पवित्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस के गस्से का शिकार कई राहगीर भी हो गए, जोकि सड़क पर रूक कर प्रदर्शनकारियों को देख रहे थे। रेहड़ी पर खाना खा रहे दो युवकों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई। इस दौरान जख्मी हुए ताजपुर रोड के रहने वाले गुरविंदर और गुरजसवीर सिंह ने बताया कि वह तो रेहड़ी पर खाना खा रहे थे, उन्हें किसी बात का पता भी नहीं था। पुलिस ने उनकी टांगों पर कई लाठियां मारी।

और लोगों ने लगा दिया धरना

सदा-ए-सरहद बस को निकाल कर ली राहत की सांस

जब प्रदर्शनकारी शेरपुर चौक में जाम लगाने जा रहे थे तो उसी समय दिल्ली से पाकिस्तान जाने वाली सदा-ए-सरहद बस उस रास्ते से गुजरने वाली थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेर कर बस को निकलवाने के बाद ही राहत की सांस ली।

खबरें और भी हैं...