पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्रधानमंत्री किसान संपदा स्कीम से फूड प्रोसेसिंग में बढ़ेगा निवेश

प्रधानमंत्री किसान संपदा स्कीम से फूड प्रोसेसिंग में बढ़ेगा निवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सप्लाई चेन मैनेजमेंट को खेत से रिटेल आउटलेट तक आधुनिक तौर पर विकसित किया जा सकता है। इस योजना में मेगा फूड पार्क कोल्ड चेन और आपसी संपर्क बढ़ाना प्रमुख तौर पर शामिल है।

मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर लगाने के लिए कम से कम 50 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इस योजना को 30 महीने के अंदर पूरा किया जाना होता है। 30 से 35 यूनिट इकट्ठा होकर एक क्लस्टर बना मेगा फूड पार्क बना सकते हैं। लगभग 250 करोड़ निवेश करने से छह हजार किसानों को सीधे और 35 हजार किसानों को असीधे तौर पर फायदा होगा। सरकार की तरफ से ऐसे प्रोजेक्ट के लिए 50 फीसदी वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना को लेकर अधिक जानकारी केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्रालय की वेबसाइट www.mofpi.nic.in से ली जा सकती है।

50 एकड़ जमीन में बन सकता है प्रोसेसिंग सेंटर

30 हजार किसान को मिल सकता है फायदा

खबरें और भी हैं...