पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गिल चौक फ्लाईओवर की स्लैब गिरने को लेकर घेरा निगम दफ्तर

गिल चौक फ्लाईओवर की स्लैब गिरने को लेकर घेरा निगम दफ्तर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिल चौक फ्लाईओवर की स्लैब गिरने के खिलाफ सीनियर डिप्टी मेयर को चूहे की प्रतिमा सौंप कंपनी और निगम अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते शिवसैनिक।

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

शिवसेना पंजाब के सदस्यों ने गिल चौक फ्लाईओवर में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते पुल की स्लैब गिरने के मामले में दीपक बिल्डर्स को बचाने के लिए चूहों पर लगाए आरोपों के विरोध में शुक्रवार को माता रानी चौक स्थित निगम दफ्तर का घेराव किया। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा को सौंपे मेमोरंडम के साथ बिल्डर्स के नाम का पट्टा डाले चूहा भेंट किया।

शिव सेना चेयरमैन राजीव टंडन के अनुसार चूहे तो पूरे शहर में घूम रहें हैं। अगर चूहों की तरफ से पुल गिराने की बात सच है तो पूरा शहर ही असुरक्षित हो जाएगा। निगम अधिकारी धर्म सिंह पुल निर्माण में हुए घपले को छुपाने के लिए चूहों पर इल्जाम लगाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे है। असलियत यह है कि निगम अधिकारी दीपक बिल्डर्स रूपी बड़े कलयुगी चूहे को बचाने के प्रयास कर रहें है। शिव सेना पंजाब दीपक बिल्डर्स के मालिक के साथ साथ उससे सांठ-गांठ करने वाले निगम अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। रोचक बात है कि अंग्रेजों के समय बने पुल 100 साल से कायम है, तो 8 साल में यह पूल कैसे गिरना शुरू हो गया। इस अवसर पर शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान विशेष मलिक जिला चेयरमैन प्रिंस शर्मा संदीप थापर कुलभूषण शर्मा रिषभ कनोजिया रोहित जोशी सन्नी मदान डॉ राजिंदर चौधरी दीपक शर्मा नीरज लूथरा गौतम मदान लक्की भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...