पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • छेड़छाड़ से तंग नर्सिंग स्टूडेंट ने की थी खुदकुशी की कोशिश, साल कोमा में रहने के बाद मौत

छेड़छाड़ से तंग नर्सिंग स्टूडेंट ने की थी खुदकुशी की कोशिश, साल कोमा में रहने के बाद मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर| लुधियाना/खन्ना

सहपाठी की छेड़छाड़ से परेशान नर्सिंग कॉलेज स्टूडेंट ने एक साल पहले पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। लेकिन तब उसे सहपाठियों ने बचा लिया। लेकिन एक साल कोमा में रहने के बाद शुक्रवार को खन्ना के नजदीकी गांव खटड़ा में स्टूडेंट की अपने घर में मौत हो गई। स्टूडेंट के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार खटड़ा गांव की लड़की लुधियाना के मोहनदेई ओसवाल नर्सिंग कालेज में पढ़ाई कर रही थी। 22 मार्च 2017 को उसने वहीं पर पंखे से लटककर फंदा लगा लिया था। जिसके चलते तीन महीने वह ओसवाल अस्पताल में ही दाखिल रही।

थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने 14 जून 2017 को लड़की के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में अमनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्टूडेंट कोमा में थी। परिवार के लोग उसे अपने घर ले आए थे। काफी इलाज के बावजूद स्टूडेंट की हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कानूनी पक्ष के चलते परिवार के लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना रखवाया है और साथ ही पुलिस से मांग की है कि आरोपी अमनप्रीत के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने की धारा लगाते हुए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिल गई है। शनिवार को उनकी टीम पोस्टमार्टम कराने जाएगी और बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...