लुधियाना| पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) की टीम ने प्रेशर हॉर्न और प्लास्टिक बैग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से पीपीसीबी के असिस्टेंट एन्वायरमेंटल इंजीनियर विक्की बांसल, जेई सुशील कुमार और एएसआई ब्रह्मदास की अगुवाई में नाकाबंदी के दौरान 37 वाहनों की जांच की। इनमें बस, ट्रक और टाटा-407 भी शामिल रहे। इनमें से तीन वाहनों में प्रेशर हॉर्न मिले, जिन्हें हटवाया गया और उनके चालान काटे। इसके तरह मुल्लांपुर मंडी की अरोड़ा मार्केट में प्लास्टिक बैग न इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करके कंपोस्टेबल बैग इस्तेमाल करने की जानकारी दी।