लुधियाना| कैंटर बीच सड़क में रोक कर ट्रैफिक जाम करने के आरोप में थाना मोती नगर पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी-283 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी बरनाला का अमरजीत सिंह और कोट मंगल सिंह नगर का परमजीत है। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी लिंक रोड चीमा चौक के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी तो आरोपी ने अपना कैंटर बीच सड़क पार्क किया था। इस कारण ट्रैफिक जाम होने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।