लुधियाना| घर के बाहर पार्क किया मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में थाना पीएयू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रिशी नगर के जतिंदर कुमार के बयान पर कार्रवाई की है। उन्होंने बयान में बताया कि उसने अपना मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर पार्क किया था, लेकिन जब लौटा तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल वहां नहीं था। काफी समय तक तलाश की तो पता चला कि उसका मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस ने पर्चा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।