लुधियाना| पंजाब कल्चरल सोसाइटी लोक नृत्य भंगड़े को प्रफुल्लित करने के लिए नवंबर महीने में महाराजा रणजीत सिंह भंगड़ा वर्ल्ड कप का आयोजन करेगी। सोसायटी के प्रधान रविंदर सिंह रंगूवाल ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते यह आयोजन होगा। इसे पंजाब दिवस को समर्पित किया जाएगा। सोसाइटी पिछले 20 साल से पंजाबी बोली, सभ्याचार और विरासती नैतिक मूल्यों को प्रफुल्लित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भी भंगड़ा टीमों को बुलाया जाएगा।