पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हुल्लड़बाजों की खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस कसेगी शिकंजा, कॉलेजों के बाहर लगेंगे नाके

हुल्लड़बाजों की खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस कसेगी शिकंजा, कॉलेजों के बाहर लगेंगे नाके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों के बाहर हुल्लड़बाजी करने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। अब ट्रैफिक पुलिस खुद कॉलेजों के बाहर नाके लगाकर हुल्लड़बाजों को रोकेगी। हुल्लड़बाजी करते हुए पकड़े जाने पर वाहन को इंपाउंड कर दिया जाएगा। जबकि ज्यादा परेशानी करने वाले मनचले को संबंधित थाने के हवाले करके उसके आरोपों के तहत बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक के चारों जोन इंचार्जों को संबंधित एरिया में पड़ते कॉलेजों के बाहर छुट्टी के दौरान मौजूद रहेंगे। जबकि उनके साथ ट्रैफिक के एएसआई व अन्य मुलाजिम मौजूद रहेंगे। जबकि रोजाना अलग-अलग नाके पर एडीसीपी ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़ खुद मौजूद होगे।

दुगरी रोड पर जाम लगाने पर चालान के साथ होगा पर्चा

दुगरी रोड पर दुकानदारों व उनके ग्राहकों द्वारा शाम को सड़क पर ही वाहन खड़े करने के कारण जाम लगता था। जिसे देखते हुए अब दुगरी रोड पर जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, ट्रैफिक पुलिस की दो मोटरसाइकिलें व दो अन्य मुलाजिम तैनात किए गए है। मुलाजिम वहां पर जाम लगने से रोकेंगे। इस दौरान जाम लगाने पर चालान के साथ साथ ट्रैफिक में बांधा डालने का मामला भी दर्ज किया जाएगा। दुगरी फेस-1 चौक पर भी ट्रैफिक मुलाजिम तैनात कर जाम बंद किया गया है। चौक में लगी ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आत्म पार्क चौक से कई रास्ते निकलने के कारण वहां रोजाना शाम को चौक से लेकर प्रताप चौक फ्लाईओवर तक लंबा जाम लगता है। जिस कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते है। लेकिन इस जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्लानिंग की जा रही है। इस अब हुल्लड़बाजों की खैर नहीं होगी। क्योंकि पुलिस इनके लिए पुख्ता बंदोबस्त करने जा रही है।

एडीसीपी के व्हाट्सएप पर फोटो भेज करें शिकायत

बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वाले चालकों पर कार्रवाई के लिए एडीसीपी द्वारा शहर में लगने वाले सभी नाकों पर तैनात मुलाजिमों को कड़े आदेश दिए है। नाके पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार को रोककर चैकिंग की जाएगी। इसके लिए एडीसीपी सुखपाल बराड़ द्वारा अपना नंबर 9646100043 जारी किंया गया है। यदि किसी को पटाखे बजाते दिखे तो वह बुलेट की तस्वीर या नंबर को व्हॉट्सएप करे।

कॉलेजों की स्टूडेंट्स बिना किसी परेशानी के आराम से घर जा सके, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी नाके लगाएगी। दुगरी रोड पर जाम लगने के कारण वहां सर्वे किया गया। वाहन इधर उधर गाडिया खड़ी करने से जाम लगता था। जिसके चलते अब वहां मुलाजिम तैनात कर जाम खत्म किया गया। मनचले सड़क पर चलते हुए बुलेट के पटाखे बजाकर नियमों की उल्लंघना कर रहे है। इसी को देखते हुए उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा रहे है। व्हाट्सएप का नंबर लोगों को दिया गया है। यदि किसी को परेशानी आए तो वह शिकायत करे। लोगों द्वारा भेजे गए नंबर से चालक का एड्रेस निकलवाकर उसके मोटरसाइकिल को बाउंड किया जाएगा। सुखपाल सिंह बराड़, एडीसीपी ट्रैफिक

खबरें और भी हैं...