मानसिक परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया
लुधियाना| थाना जमालपुर मंे पड़ती परमजीत काॅलोनी के रहने वाले 35 साल के निक्कू व्यक्ति ने रविवार की रात को मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस चौकी मुंडियां कलां के चौकी इंचार्ज रणजीत कुमार ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवाया है। खुदकुशी करने वाले की प|ी उषा के बयान पर 174 की कार्रवाई कर लाश वारिसों को सौंप दी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाला निक्कू अपने परिवार के साथ मुंडियां कलां परमजीत काॅलोनी में पवन लाल के बेहड़े में रहता था। उसकी प|ी उषा ने पुलिस को बयान मंे बताया कि उसका पति कई दिन से दिमागी तौर पर परेशान था। रविवार की रात को खाना खाने बाद वह कमरे मंे सोने के लिए और कमरा बंद कर लिया। सोमवार को सुबह उसने कमरे का गेट खटखटाया मगर नहीं खुला तो गेट तोड़ कर देखा उसके पति ने छत वाले पंखे के साथ फंदा लगा लिया था।