पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पुलिस ने 7.5 किलो गांजे सहित तस्कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने 7.5 किलो गांजे सहित तस्कर किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लोके रोड पर गांजा ले जाते हुए युवक को थाना हैबोवाल की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 7.5 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी जसवीर सिंह का वेहड़ा का रहने वाला सजंय कुमार है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सबइंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में बचन सिंह मार्ग बल्लोके रोड पर चेकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी पैदल ही कंधे पर प्लास्टिक का थैला लटकाकरआ रहा था। पुलिस को देख कर वह वापस मुड़नेलगा तो उसे शक होने के आधार पर रोक कर उसका सामान चेक किया। जिसमें से गांजा बरामद किया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस गोरख-धंधे में लगा हुआ है। वह पहले भी कई बार चक्कर लगा चुका है और वह कई इलाकों में सामान सप्लाई करता है। आरोपी के साथियोंको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...