पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| लुधियाना चंडीगढ़ रोड पर फोर्टीस अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। उसके परिजनों ने इसके अस्पताल के डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। मंडी गोबिंदगढ़ के पास गांव सुरा के रहने वाले 33 साल का करम चंद पिछले कई दिन से इलाज के लिए अस्पताल मंे भर्ती था। पेट में इंफेक्शन होने के कारण करम चंद को ईएसआई अस्पताल की ओर से फोर्टीस मे रेफर किया गया था। 9 अप्रैल को मरीज का अापरेशन किया गया था। उसकी सोमवार को ईलाज दौरान मौत हो गई। मुंडियां चौकी के हैड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने लाश को कब्जे में लिया। वहीं फोर्टिस हॉस्पिटल के अधिकारी परीक्षित दूबे ने बताया कि कर्मचंद की मौत मल्टी ऑर्गेन फेलियर से हुई है। वह उनके पास एल्कोलिक पेंक्राटाइटिस के साथ आया था। वह कई सालों से शराब का आदी था।

खबरें और भी हैं...