लाॅटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाते गिरफ्तार, मामला दर्ज
लुधियाना| लाॅटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाते हुए युवक को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गेंबलिग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। आरोपी मोहल्ला निगाह का रहने वाला तरुण गांधी है। सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी राम सेठी चौक शिमलापुरी में गश्त कर रही थी तो पता चला कि उक्त आरोपी सरेआम लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगा रहा है। जिस पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।