रास्ते में रोककर मारपीट करने और अपशब्द बोलने को लेकर सात पर केस दर्ज
क्राइम रिपोर्टर| मुल्लांपुर
थाना दाखा की पुलिस ने रास्ते में रोककर मारपीट करने, गाली गलौच करने और अपशब्द बोलने के आरोप में सात नौजवानों के िखलाफ केस दर्ज करके अगली विभागीय कारवाई शुरू कर दी है। एएसआई जगदीश सिंह अनुसार पुलिस को दर्ज करवाए ब्यानों में मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी पुत्र भुपिंदर सिंह निवासी कैलाश नगर लुधियाना ने बताया कि वह अपने नाना के गांव रुड़का कलां आया हुआ था। जब वह अपने मामे के दो लड़कों अवनीत, लवप्रीत और गांव लोहगढ़ रहते मौसी के लड़के हरकीरत के साथ मुल्लांपुर में आए थे। करीब नौ बजे मोटरसाइकिलों पर वापस गांव रुड़का जाते समय गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचने पर अर्शी, गग्गू, प्रदीप, चरनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और दो अन्य नौजवानों ने उन्हें घेर कर पीटा और गालियां निकालीं। जब उन्होंने विरोध किया तो भड़के उक्त लोगों ने उनका मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में अगर उक्त लोग दोषी पाए गए तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।