पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अब कंपोस्टेबल लिफाफों में रखनी होगी बायो मेडिकल वेस्ट

अब कंपोस्टेबल लिफाफों में रखनी होगी बायो मेडिकल वेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरण पर पड़ रहे प्लास्टिक के प्रभाव से बचने और इसके विकल्प के तौर पर तैयार किया गया कंपोस्टेबल लिफाफा बुधवार को सिविल हॉस्पिटल में लॉन्च किया गया। यह पूरे पंजाब में एक साथ लागू होगा। इसे लॉन्च करने से पहले लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच), क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सीएमसीएच), फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली, मैक्स हॉस्पिटल मोहाली, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल पटियाला, फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल अमृतसर, हरगुन हॉस्पिटल अमृतसर, इंडस हॉस्पिटल मोहाली, सद्भावना मेडिकल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट पटियाला, मेडिकल एन्वायरमेंटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना, अमृतसर एनविरो केयर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और रेनबे एन्वयारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड मोहाली में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए दिया गया। इस ट्रायल के सफल होने के बाद बुधवार को लुधियाना में इसकी विधिवत लॉन्चिंग की गई।

पांच महीने में खुद ही नष्ट हो जाएगा कंपोस्टेबल लिफाफा, सिविल हॉस्पिटल में किया लॉन्च

हर महीने आठ से 10 टन प्लास्टिक बैग का होता है इस्तेमाल

लॉन्चिंग के लिए केंद्रीय एन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के जॉइंट डायरेक्टर आदित्य नारायण, यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (यूएनआईडीओ) की श्रद्धा गुप्ता और पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के सीईई प्रदीप गुप्ता और एसईई राजीव गर्ग पर आधारित उच्च स्तरीय टीम सिविल हॉस्पिटल पहुंची। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हर महीने सिर्फ मेडिकल संस्थानों की बायो मेडिकल वेस्ट को संभालने और डिस्ट्रॉय करने पर ही 8 से 10 टन प्लास्टिक बैग्स लग जाते हैं। यह बैग्स नष्ट नहीं होते और पर्यावरण के लिए बड़ा चैलेंज बने हुए थे। इस संबंध में पीपीसीबी के चेयरमैन केएस पन्नू ने आईएमए पंजाब और आईडी मोहाली के साथ मेडिकेयर फील्ड में मेडिकल बायो वेस्ट को स्टोर करने और डिस्पोजल को लेकर मीटिंग की। इसके बाद विभिन्न अस्पतालों से जुड़े मेडिकल प्रोफेशनल्स से इस अच्छे काम के लिए सहयोग मांगा। इसके बाद प्लास्टिक लिफाफों के विकल्प के तौर पर कंपोस्टेबल बैग्स में मेडिकल बायो मेडिकल वेस्ट को संभालने और डिस्पोज ऑफ करने की योजना बनी और ट्रायल सफल होने के बाद आज इसे लांच कर दिया गया।

सिविल अस्पताल में बायो-मेडिकल वेस्ट बैग लॉन्च किया गया।

पर्यावरण बचाने के लिए इसका इस्तेमाल जरूरी : एसएमओ

प्लास्टिक का बढ़ता चलन पर्यावरण के लिए घातक है, क्योंकि यह लिफाफा नष्ट ही नहीं होता। इसे जमीन में दबाए या आग से जलाएं, हर हालत में यह पर्यावरण को नुकसान ही पहुंचाता है। आज लॉन्च किया गया कंपोस्टेबल लिफाफा पांच महीनों में अपने-आप ही नष्ट हो जाएगा। इससे पर्यावरण को कई खतरा नहीं है। -डॉ. गीता कटारिया, एसएमओ, सिविल हॉस्पिटल

खबरें और भी हैं...