पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • तीन वोट से मेस सेक्रेटरी चुनाव हारे बेदी पहुंचे कोर्ट

तीन वोट से मेस सेक्रेटरी चुनाव हारे बेदी पहुंचे कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सतलुज क्लब चुनाव में मेस सेक्रेटरी के पद के लिए तीन वोटों हारने वाले मनिंदर बेदी हाईकोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने चुनाव से जुड़े लोगों को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने का नोटिस भेजा है। बेदी का आरोप है कि मतगणना में चुनाव अफसरों ने उनकी प्रतिद्वंद्वी मोनिका अग्रवाल को तीन वोटों से विजयी घोषित किया था और उन्होंने दोबारा मतगणना करवाने का अनुरोध किया तो अफसरों ने मना कर दिया। इसके बाद बेदी ने क्लब प्रेसिडेंट एवं डीसी प्रदीप अग्रवाल को इस मामले से अवगत करवाकर चुनाव अधिकारी एसडीएम पूर्वी अमरजीत सिंह बैंस को लिखित शिकायत सौंपी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेदी को 810 और मोनिका अग्रवाल को 813 वोट पड़े थे।

खबरें और भी हैं...