जरखड़ अकादमी को मिलेगी आर्थिक मदद
लुधियाना| माता साहिब कौर हॉकी अकादमी को अपग्रेड करने के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद देगी। अकादमी में पूर्व ओलिंपियंस, कोच और माहिरों के साथ मीटिंग के दौरान सूबे के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने यह ऐलान किया। अकादमी के डायरेक्ट जगरूप सिंह जरखड़ ने अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने में आ रही दिक्कतें बताई थीं।