फिरोजपुर रोड स्थित डाकघर में मौजूद यूनियन प्रधान तरलोचन सिंह और अन्य ओहदेदार।
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
फिरोजपुर रोड स्थित प्रमुख डाकघर में मुलाजिम यूनियन की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें डाकघर ब्रांच प्रधान, मीतप्रधान, सेक्रेटरी, खजांची, ऑडिटर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की गईं| इस मीटिंग का आयोजन सेक्रेटरी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुआ था| इस मीटिंग में प्रधान तरलोचन सिंह, मीतप्रधान भीम सेन, मीतप्रधान कमलजीत कौर, सेक्रेटरी कृषण लाल, उप सेक्रेटरी विशाल अरोड़ा, खजांची विकास शर्मा और कई अन्य सदस्यों को चुना गया| इस दौरान सेक्रेटरी अश्वनी ने बताया की इस तरह के चुनाव दो साल बाद होते हैं जिनमें ओहदेदारों का चुनाव करके डाकखाने के विभिन्न पदों को भरा जाता है और डाकखाने के काम को सुचारु बनाया जाता है।