जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट द्वारा पंजाब में पहली बार विस्टलिंग वुड्स रिसोर्ट के पीछे 3.5 एकड़ भूमि में मेगा किचन बनाई जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में विशेष बैठक पक्खोवाल रोड़ स्थित कंचन कॉलोनी में ट्रस्टी संजय जैन,अश्वनी जैन के निवास स्थान पर आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक संजय तलवाड़ विशेष रूप से शामिल हुए। चेयरमैन नवीन भाटिया, प्रधान सतीश गुप्ता द्वारा भारत भूषण आशु को फूलों का गुलदस्ता भेंट स्वागत किया गया।आशु ने कहा कि अन्नदान सर्वोत्तम दान है।अन्न दान से जीव का कल्याल होता है।जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट के सदस्य इस नेक कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। ट्रस्ट के इस प्रयास को दुनिया याद रखेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार द्वारा इस महान कार्य में हर संभव सहयोग किया जाएगा। सेवक राजेश ढांडा, कैलाश लड्डा,मोंटू चोपड़ा ने कहा कि ट्रस्ट का प्रयास है कि 50 हजार लोगों तक दो वक्त शुद्ध सात्विक एवं पौष्टिक भोजन पहुंचे। सेवक सुभाष गुप्ता, राकेश गंभीर, ज्ञानेश्वर सूद ने कहा कि लुधियाना जैसे बड़े शहर में कोई भूखा रहे यह अत्यंत दुख की बात है। सेवक अनिल अग्रवाल, पमित अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, केशव गुप्ता ने कहा कि जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट का प्रण है कि शहर में कोई भूखा ना रहे। भगवान जगन्नाथ जी को भोग अर्पण कर लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा। सेवक अनिल गुप्ता, अजय जिंदल, मदन गोयल, मोहिंदर गोयल ने कहा कि सबको जीवन में अन्नदान जरूर करना चाहिए। सेवक विपन जैन, एडवोकेट अनिल सलूजा ने बताया की ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों तक मात्र 10 रुपए में 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल,चावल पहुंचाई जाएगी। इस कार्य को लेकर लोगो में भारी उत्साह है। बैठक में पार्षद मनीषा टपारिया, सन्नी भल्ला, दिलराज सिंह, राजिंदर अग्रवाल, बीडी गोयल, योगेश्वर सूद, विनय गोयल, संजय गोयल, राजिंदर शर्मा, विदुर सूद, मधुसूदन सूद, विजय कुमार जैन, विशाल कौशल और सनी जैन मौजूद थे।
50 हजार लोगों को 10 रुपए में मिलेगा खाना
ट्रस्ट का प्रण कोई भी भूखा न रहे
जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट की हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और विधायक तलवाड़ का स्वागत किया गया। फोटो : भास्कर