पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 हजार बच्चों को लगे मीजल रुबेला के टीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | पंजाब सरकार दवारा चलाई जा रही खसरा रुबेला टीकाकरण मुहिम के तहत ब्लाक माछीवाड़ा के 9 महीने से 15 साल तक के लगभग 15 हजार बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। सेहत विभाग की टीम दवारा किये काम का जायजा लेते एसएमओ जसप्रीत कौर ने बताया कि मुहिम की सफलता के लिए सेहत विभाग दवारा 17 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया था जिनकी देखरेख के लिए 5 सुपरवाइजर लगाए गए थे। ब्लाक मे लगभग 34 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्षय था जिसमें मुहिम के 15 दिन बाद यह कहा जा सकता है कि मुहिम कामयाबी की ओर तेजी से बढ़ रही है। समाज सेवी संस्थाओं, स्कूल मुखियों, अध्यापकों और पेरेंटस के सहयोग से बाकि बच्चों को भी टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने गलत अफवाहों की परवाह न किये बिना बच्चे को टीका लगवाया।

खबरें और भी हैं...