लुधियाना| दरेसी रोड़ स्थित यूको बैंक दाल बाजार ब्रांच में वेद मंदिर दरेसी के प्रमुख संत स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज विशेष रूप से आशीर्वाद देने पधारे। ब्रांच मैनेजर वरिंदर कुमार अरोड़ा द्वारा स्वामी जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज ने सबके मंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर अमन ढ़ीगड़ा, रोहित कुमार, उपमा,सुखबीर कौर, सुरभि, जीके जैन, दयाराम, शिव, भूपेश, अजय शर्मा और सतीश गुलाटी आदि उपस्थित थे।