पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मौसम की तरह हैं सुख और दुख’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि गांव में साप्ताहिक सत्संग करवाया गया

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

सतलुज किनारे स्थित शनि गांव में शून्य प्रभु जी महाराज की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में शून्य प्रभु जी महाराज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सुख और दुख तो मौसम की तरह हैं। जैसे हम कभी भगवान से यह प्रार्थना नहीं करते कि इस बार ठंड मत करना या गर्मी मत करना। क्योंकि हम जानते हैं कि मौसम तो बदलेगा ही। हम यह भी जानते हैं कि जो शरीर मजबूत है और जिसकी आंतरिक शक्ति मजबूत है वह हर मौसम झेल सकता है। ठीक उसी प्रकार जिस व्यक्ति के अंदर ईश्वरीय शक्ति जागृत है। वह सुख-दुख आसानी से झेल सकता है। मनुष्य में यह शक्ति ध्यान, भक्ति, साधना से आती है। अत: प्रभु से सुख नहीं शक्ति मांगनी चाहिए। सत्संग के उपरांत शनि महायज्ञ कराया गया। महायज्ञ के समापन पर शनिदेव जी की आरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तों ने शनिदेव जी का तेलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया गया।

खबरें और भी हैं...