लुधियाना| स्वामी सत्यानंद जी महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज के जन्म दिवस पर श्री राम शरणम् आश्रम नौलखा बाग कॉलोनी में सत्संग का आयोजन हुआ। गुरु भक्तों द्वारा पूज्य गुरुदेव के चित्र पर पूष्प माला अर्पण की गई। भक्त महेश ने कहा कि गुरुदेव ब्रह्मचारी जी राम नाम के मतवाले संत थे। उन्होंने राम नाम का प्रचार कर लाखों लोगों के मन में राम नाम की ज्योति जलाई। गुरुदेव की महिमा गाई नहीं जा सकती। उन्होंने जीवन पर्यन्त राम नाम का प्रचार किया। भक्त दीपक ने गुरु भक्ति के मधुर भजन गाकर संगत को भाव भिवोर कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में साधक-साधिकाओं ने गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।