पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सुंदरकांड का पाठ कर गाई श्री हनुमान जी की महिमा

सुंदरकांड का पाठ कर गाई श्री हनुमान जी की महिमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम नगर में श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार ने कराया धार्मिक कार्यक्रम

सिटी रिपोर्टर। लुधियाना

श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने राम नगर स्थित विज निवास पर श्री सुंदरकांड का पाठ किया। यजमान विरेश विज, पूनम विज, विशेष विज ने ज्योति प्रचंड की। सेवक महेश गुप्ता, अश्वनी जिंदल, पवन मेहता, शैलेंदर कोछड़ ने श्री हनुमंत लाल जी का सुदर दरबार सजाया। सेवक विरेश विज, राकेश भाटिया, दीपक जैन, विपिन मल्होत्रा, सुशील कक्कड़, राजिंदर पुरी ने गणेश वंदना के बाद श्री हनुमान जी के स्वरुप को विराजमान कर पाठ का शुभारंभ किया। पाठ दौरान विज जी ने मधुर भजन गाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा िक सुंदरकांड का पाठ करने और सुनने से इंसान का मन शांत होता है। या विधि बाला जी भोग लगाओ की वंदना से रमेश कपूर,राकेश बिल्ला ने प्रभु को भोग लगाया। पाठ उपरांत सुदेश गोयल, विमल शर्मा, अशोक सिंघानिया ने हनुमंत ध्वज फहराया। श्री बाला जी की आरती कर भक्तों को लंगर-प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कविता मेहता, सुरक्षा मल्होत्रा और किरन पुरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...