लुधियाना| शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट और शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टेररिस्ट फ्रंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर ने भारत के प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिख कर कहा है कि मोदी सरकार ने कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा के साथ आतंकवादियों को फिर से इकट्ठा होने की अनुमति दी है। जो देश के लिए विनाशकारी साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को शर्मिंदा किया है। क्योंकि सुरक्षा बल घाटी में आंतकवादियों को खत्म करने में सक्षम थे। इस समय युद्ध विराम उनका मनोबल गिरा देगा। अतीत में भी कश्मीर में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में युद्ध विराम से कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि उनका एजेंडा देश को लक्षित करना है। इसी विचार धारा के साथ उन्हें बिना किसी युद्ध विराम के सुरक्षा बलों द्वारा समाप्त किया जाना चाहिए। ब्रिगेड सदस्यों ने केंद्र सरकार से युद्ध विराम पर अपने विवादास्पद फैसले को वापस लेने और सुरक्षा बलों को राष्ट्र के दुश्मन को मारने की अनुमति देने की मांग की।