लुधियाना/अहमदगढ़| शहर की रेलवे रोड पर भक्कू क्लीनिक मंे दिल के रोगों की जांच का फ्री कैंप सुबह 10 बजे से दो बजे तक लगाया जा रहा है। मुंडे अहमदगढ़ दे क्लब के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया बीमारी से बचने के टिप्स दिए जाएंगे। रोगों के माहिर डॉक्टर मरीजों की जांच भी करेंगे।
इस कैंप में दिल की बीमारियों के मशहूर डाॅक्टर नरेश कुमार गोयल अपनी टीम के साथ कैंप मेंे आए मरीजों का चेकअप करेंगे। मरीजों के ब्लड का चेकअप बहुत ही कम दामों में एक लेबोरेटरी से करवाए जाएंगे।