एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
दुगरी रोड स्थित सतपाल मित्तल स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। 2017-18 सेशन के दसवीं और बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहरु सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के प्रेसिडेंट और स्कूल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। राकेश भारती मित्तल ने स्टूडेंट्स को उनके प्रय|ों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर स्टूडेंट के जीवन का लक्ष्य और सपना ऊंचा होना चाहिए। उस लक्ष्य को पाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी से और कड़ी मेहनत करनी होगी। सफलता तभी हासिल हो सकेगी। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने सीनियर्स के पद चिन्हों पर चलते हुए अपने भविष्य का निर्माण अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न श्रेणियों में टॉप पर रहने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित कर ट्राफियां दीं। 95 फीसदी और इससे ज्यादा नंबर लेने वाले स्टूडेंट्स को 10 हजार की स्कॉलरशिप दी गई। 90 से 95 प्रतिशत अंक लेने वालों को 5000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत विषयों में 100 फीसदी अंक लेने वाले स्टूडेंट्स को भी 5000 रुपये की राशि दी गई। छठी से नौवीं क्लास और 11वीं कक्षा के उन स्टूडेंट्स को अकेडेमिक्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट और पेरेंट्स स्कूल एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स ने इस मौके पर भंगड़ा पेश कर सभी का मनोरंजन किया। स्कूल प्रिंसीपल भुपिंदर गोगिया ने स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीचर्स और पेरेंट्स की वजह से ही बच्चे ये सफलता हासिल कर पाए हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान और स्कूल सांग के साथ किया गया।
दुगरी रोड स्थित सतपाल मित्तल स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित।
फंक्शन में स्टूडेंट्स ने डांस पेशकर सभी का मनाेरंजन किया।