लुधियाना| ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा मांगट 3 के साथ संबंधित स्कूलों के अध्यापकों की अहम मीटिंग आयोजित की गई। अध्यापक नेता जगजीत सिंह मान ने बताया कि इस ब्लॉक में 65-66 स्कूल जोड़े गए हैं। इसका मुख्य दफ्तर निजाम रोड किताब बाजार लुधियाना की जर्जर बिल्डिंग में बनाया गया। असुरक्षित बिल्डिंग के कारण जहां हर समय दुर्घटना होने की चिंता रहती है। वहीं, शिक्षा के साथ संबंधित विभागी और प्रबंधकीय समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक में गांव के स्कूल ही हैं इसलिए इस ब्लॉक को भी गांव में ही शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शिक्षा सुधार कमेटी की गठन करके अध्यापकों से उनके सुझाव लिए गए। जिसके बाद इस ब्लॉक को कोहाड़ा, रामगढ़ या कूमकलां में शिफ्ट करने का सुझाव मिला है। इस ब्लॉक का पुनर्गठन कर गांव के अन्य स्कूलों को भी इस ब्लॉक के साथ जोड़ा जाए। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, हरबंस सिंह. गुरइकबाल सिंह, बलजिंदर सिंह, राजकुमार सैनी, सूरज प्रकाश, रोहित अवस्थी, संदीप कौर, हरप्रीत कौर व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।