लुधियाना/रायकोट| यूनिराज वर्ल्ड स्कूल में रॉक एंड रोल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजनी सिंह और को-ऑर्डिनेटर नीना वर्मा की देखरेख में करवाई गई इस प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी क्लास के छोटे-छोटे बच्चों ने रॉक एंड रोल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। अंजनी सिंह ने बताया की विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों में छुपी बड़ी-बड़ी प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को विद्यालय के प्रधान राकेश अग्रवाल निर्देशक शिफू अग्रवाल और सह निदेशक पल्लवी अग्रवाल ने सम्मानित किया।