पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पेरेंट्स को स्कूल के लक्ष्य और क्वालिटी एजुकेशन के बारे में दी गई जानकारी

पेरेंट्स को स्कूल के लक्ष्य और क्वालिटी एजुकेशन के बारे में दी गई जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| नारंगवाल स्थित दृष्टि डॉ. आरसी जैन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में छठी से लेकर बारहवीं क्लास के पेरेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पेरेंट्स को स्कूल के लक्ष्य और दी जा रही क्वालिटी एजुकेशन के बारे में बताने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन से हुई। इसमें पेरेंट्स को स्कूल के करिकुलम, स्कूल नियमों, टीचिंग मेथेडोलॉजी, करिकुलर एक्टिविटीज और स्कूल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल प्रिंसिपल गौरी छाबड़ा ने पेरेंट्स को इफेक्टिव पेरेंटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने पेरेंट्स के साथ अपने अनुभव साझे करने के साथ ही उन्हें टिप्स भी दीं। इस मौके पर बच्चों और पेरेंट्स को आ रही समस्याओं को हल करने के लिए भी सुझाव दिए गए।

खबरें और भी हैं...