पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टूडेंट्स ने पीवीसी पाइप से एलईडी स्टैंड और रेन डांस के बनाए मॉडल

स्टूडेंट्स ने पीवीसी पाइप से एलईडी स्टैंड और रेन डांस के बनाए मॉडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

दुगरी स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में टेक्नो एक्सपो का आयोजन किया गया। पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान टेक्नो स्किल लैब के टीचर्स द्वारा स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई विभिन्न तरह की चीजों और मॉडल्स की एग्जीबिशन लगाई गई। इसमें 28 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स स्टूडेंट्स ने पेश कर पेरेंट्स को इसके बारे में जानकारी दी। स्टूडेंट्स ने पीवीसी पाइप की सहायता से अनेक प्रकार की वस्तुएं बनाई। बुकशैल्फ, एलईडी स्टैंड, बैड, लैपटॉप स्टैंड, पाइप होल्डर, मोमबत्ती स्टैंड और रेन डांस का मॉडल भी स्टूडेंट्स द्वारा पेश किया गया। स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए पीवीसी से तैयार डस्टबिन स्टूडेंट्स ने पेश किया। स्टूडेंट्स ने अपने टीचर्स के साथ मिलकर ये प्रोजेक्ट बनाए। स्कूल की टेक्नो स्किल लैब में बच्चों को कई उपकरण दिखाए गए। सातवीं क्लास के मेहुल जयरथ ने अपनी क्रिएटिव पेंटिंग्स से सभी को हैरान किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रूपाली सैनी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से स्टूडेंट्स तर्कशील बनने के साथ ही उनका विकास भी पूर्ण रुप से होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा।

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में मॉडल्स दिखाते स्टूडेंट्स।

खबरें और भी हैं...