पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • फ्रेंच सीखना मुश्किल नहीं, बस इसके भावों को सही से पेश करो

फ्रेंच सीखना मुश्किल नहीं, बस इसके भावों को सही से पेश करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल लाइंस स्थित गुजरांवाला गुरुनानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीजीएनआईएमटी) में बेसिक ऑफ फ्रेंच पर चार दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। फ्रेंच के लगातार बढ़ रहे महत्व को देखते हुए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। 80 स्टूडेंट्स ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया। सोनू सरना वर्कशॉप में मुख्य प्रवक्ता रहीं। उन्होंने स्टूडेंट्स को भाषा के लिखित और बोलने के विभिन्न पहलूओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फ्रेंच होटल में बातचीत के दौरान जरूरी सॉफ्ट स्किल्स के बारे में भी बताया। सोनू सरना ने कहा कि फ्रेंच भाषा सीखना मुश्किल नहीं है। बस इसे सही ढंग से बोलना और अपने भावों को सही तरीके से पेश करना आना चाहिए। इसे सीखने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। जीजीएनआईएमटी के प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि इंस्टीट्यूट में इस तरह की वर्कशॉप का आयोजन किया जाता रहता है, जो स्टूडेंट्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करना चाहते हैं। डायरेक्टर प्रो. मनजीत सिंह छाबड़ा ने इस क्रैश कोर्स को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की वर्कशॉप का आयोजन किया जाता रहेगा। इससे कि स्टूडेंट्स को फायदा हो सके।

वर्कशॉप में 80 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...