टीचर्स के लिए फेस योगा पर करवाया सेमिनार
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में फेस योगा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रीति अरोड़ा ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने सभी फैकल्टी सदस्यों को एजिंग साइन को कंट्रोल करने के लिए फेस योगा और ऑर्गेनिक स्किल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फेस योगा के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अच्छी स्किन के लिए फेस पर ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से भी सभी को जागरूक किया। टीचर्स ने स्किन की समस्याओं के बारे में भी सवाल पूछे।