पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुप्रीत ने जीता मिस फेयरवेल का टाइटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फ़र्स्ट इयर के स्टूडेंट्स ने फाइनल इयर के स्टूडेंट्स को फेयरवेल दी। जूनियर स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। इसमें राजस्थानी डांस, लोक नाच, सोलो, ग्रुप डांस, भाषण, मिमिक्री और कविताएं शामिल रही। फाइनल इयर के स्टूडेंट्स ने खूबसूरत गाने पेश किए।

स्टूडेंट्स ने डांस भी किया। वन मिनट गेम्स में सीनियर स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रहा। इसमें फाइनल इयर के स्टूडेंट्स ने रैंप पर मॉडलिंग की। अनुप्रीत कौर को मिस फेयरवेल चुना गया। मानसी ने फ़र्स्ट और कंवरदीप ने सेकेंड रनर अप का टाइटल अपने नाम किया। प्रिंसिपल डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...