लुधियाना| गीतांजलि लेडीज क्लब ने शनिवार को पोस्ट मदर्स डे सेलिब्रेट किया। क्लब मेंबर्स ने अलग-अलग गाने, कविताएं और परफॉर्मेंस अपनी मदर्स को डेडिकेट कीं। क्लब मेंबर्स ने तंबोला और कई वन मिनट गेम भी खेले। कई सरप्राइज गिफ्ट्स भी बांटे गए। इसके अलावा एक फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें क्लब मेंबर्स ईसीजी, शुगर टेस्ट, बीएमआई, बीपी टेस्ट चेक किया गया। गायनाकोलॉजिस्ट और डायटिशियन ने क्लब मेंबर्स को कई हेल्दी टिप्स दिए। इस अवसर पर सीनियर एडवाइजरी मेंबर आदर्श कुंद्रा, डॉ. जे बिंद्रा ने एडवाइजरी बोर्ड मेंबर्स शारदा शर्मा, गुरमीत वालिया, मंजू दीवान, नीरू सिंगला और मधु नंदा ने टीम को सपोर्ट किया। क्लब प्रेसिडेंट कोमल अरोड़ा और सेक्रेटरी एकता नंदा के प्रयासों से इवेंट सफल रहा।