स्पोर्ट्स रिपोर्टर। लुधियाना। पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन की तरफ से 7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स की शुरुआत शनिवार को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल में हुई। 7वीं पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप मुकाबले में 15 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन भाग सिंह भट्टी ने किया। पहले दिन करवाए गए मुकाबले में रोपड़ ने मोगा को 11-3, फाजिल्का ने जालंधर को 3-2, फिरोजपुर ने पटियाला को 11-1, मोहाली ने मानसा को 8-3, अमृतसर ने संगरुर को 7-3 से, रोपड़ ने फाजिल्का को 1-0, मोहाली ने फिरोजपुर को 2-1 और लुधियाना ने गुरदासपुर को 6-5 से हराया। बेसबॉल कोच हरबीर सिंह ने बताया कि रविवार को लुधियाना, अमृतसर और मोहाली, रोपड़ के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।