सिटी लाइफ रिपोर्टर। लुधियाना। होटल रेडिसन ब्ल्यू और एक्स्टेसी द डांस स्टूडियो बाय गौतम ने शनिवार को एक्वा जुंबा पूल पार्टी ऑर्गेनाइज की। गौतम शर्मा ने कहा कि एक्वा जुंबा पानी में एक्सरसाइज की पुरानी सोच को एक नया अर्थ दे रहा है। होटल के स्पास मैनेजर विजय शर्मा ने कहा कि एक्वा जुंबा घुटनों में दर्द वालो के लिए भी फायदेमंद होता है। खासबात है कि इसे हर एज ग्रुप के लोग कर सकते हैं। एक्वा जुंबा के दौरान स्पलैशिंग, स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग, शाउटिंग, हूटिंग, लाफिंग का मजा लिया जाता है, इसलिए इसे एक्सरसाइज की जगह पार्टी कहा जाता है। बिजनेसवुमन रेणुका अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का हैप्पी वर्कआउट कभी एक्सपीरियंस नहीं किया। हाउसवाइफ नीता जैन ने कहा कि इतनी गर्मी में पूल में वर्कआउट करना स्ट्रेस बस्टर था।