लुधियाना | ओवर स्पीड वाहन की टक्कर से जख्मी बाइक सवार की इलाज दौरान मौत हो गई। मरने वाला गली नंबर एक भगत सिंह कालोनी का रहने वाला जतिंदर सिंह है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जतिंदर सिंह के पिता बहादर सिंह की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बहादर सिंह ने बताया कि 17 मई को उसका बेटा काम से छुट्टी कर बाइक पर घर आ रहा था। जालंधर बाईपास के पास ओवर स्पीड नामालूम वाहन ने उसके बेटे के बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। पीजीआई में इलाज दौरान जतिंदर की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।