पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ढंडरियां के काफिले पर हमले के मामले की सुनवाई सात जून को

ढंडरियां के काफिले पर हमले के मामले की सुनवाई सात जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| संत रणजीत सिंह ढंड रियां वालों के काफिले पर हमले व कत्ल के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हालांकि कोई गवाही न होने की वजह से जिला एडिशनल सेशन जज जेएस कंग की अदालत ने सुनवाई सात जून के लिए टाल दी। गौर हो कि संत ढंड रियां वालों के काफिले पर साल 2016 में 17 मई को शहर के बाड़ेवाल पुल के पास हमला किया गया था। जिसे लेकर थाना पीएयू की पुलिस ने कत्ल, जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। दर्ज शिकायत के मुताबिक 30-40 हथियारबंद लोगों ने छबील पिलाने के बहाने हथियारों के साथ हमला किया था। इस दौरान की गई फायरिंग में उनके साथी बाबा भूपिंदर सिंह खासी कलां वालों की मौत हो गई थी। संत ढंडरियां के ड्राइवर कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों गगनदीप सिंह उर्फ गगन, हरदेव सिंह, मनजीत सिंह व अन्य को नामजद किया गया था।

खबरें और भी हैं...