पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • धोखा दे सहेली को जानकार के पास ले गई, किया दुष्कर्म

धोखा दे सहेली को जानकार के पास ले गई, किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबा की गिल कॉलोनी में रहने वाली महिला अपनी सहेली को धोखे से अपने जानकार के पास ले गई। जानकार ने महिला की सहेली के साथ दुष्कर्म किया और उसे रात भर बंदी बनाए रखा। सुबह पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से बच कर निकली और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। थाना डाबा पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के बयान पर उसकी सहेली मधु, बस्सी पठाना के वरिंदर यादव व ललन के खिलाफ साजिश के तहत रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास रहने वाली मधु समारोह के दौरान फूल फेंकने का काम करती है। मधु ने उसे भी अपने साथ ले जाना शुरू कर दिया, जिसके बदले में वह 500 रुपए प्रति दिहाड़ी के रूप में देती थी। मधु ने उसे कहा कि काम के लिए सरहिंद जाना है। वहां पहुंचने पर उसने बताया कि आगे बस्सी पठाना जाना है। वहां पर स्कूटर पर आरोपी वरिंदर यादव आया जो उन दाेनों को बस्सी पठाना ले गया। मधु वहां से बहाना बना कर चली गई और वापस नहीं आई। वरिंदर पीड़िता को बस स्टैंड के सामने बने क्वार्टरों में ले गया। जहां पर ललन पहले ही सो रहा था। वरिंदर ने ललन को वहां से भेज दिया और पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने फोन पर मधु को बताया तो उसने ये कह कर फोन बंद कर दिया कि उसने वरिंदर से पैसे लिए हैं। इस कारण उसे वरिंदर की बात माननी होगी। उक्त आरोपी ने रात को तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह वह किसी तरह से वापस घर आई और अपने पति को बताया। थाना डाबा के एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात बस्सी पठाना में हुई है इसलिए कार्रवाई के लिए बस्सी पठाना मामला भेज दिया गया है।

महिला समेत तीन पर साजिश के तहत दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...