लुधियाना| जॉइंट एंट्रेस टेस्ट(जेईई) एडवांस्ड का टेस्ट 20 मई को लिया जाएगा। लुधियाना में इसके लिए एक एग्जामिनेशन सेंटर शेरपुर रोड में इयोन संस्थान में बनाया गया है। स पेपर वन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, पेपर टू 2 से 5 बजे तक लिया जाएगा। स्टूडेंट्स को एग्जामिनेशन सेंटर में किसी भी तरह के गैजेट्स, घड़ी, कैलकुलेटर, कैप, हुड, गॉगल्स ले कर जाना तो मना ही है। वहीं, सेंटर के अंदर किसी भी तरह का वॉलेट, पर्स और ज्योमैट्री बॉक्स भी नहीं ले कर जाएंगे। पैन भी सेंटर में ही दिया जाएगा।